Saiyaara Box office collection Day 2:”Saiyaara” का तूफ़ान जारी है – दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल:अगर आप भी थिएटर में जाकर Saiyaara देख चुके हैं, तो आपको पता होगा कि ये फिल्म सिर्फ एक डेब्यू नहीं है — ये एक एहसास है। और अगर अभी तक नहीं देखी, तो शायद बॉक्स ऑफिस के नंबर आपको सोचने पर मजबूर कर दें।
Saiyaara Box office collection Day 2:Day 2 का जलवा: ₹24 करोड़
Saiyaara ने अपने रिलीज़ के दूसरे ही दिन लगभग ₹24 करोड़ की कमाई की। और सिर्फ दो दिनों में इसका कलेक्शन पहुंच चुका है करीब ₹45 करोड़। अगर यही रफ्तार रही, तो रविवार तक ये फिल्म ₹60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है — और वो भी वीकेंड के अंदर।
Ahaan Panday का धमाकेदार डेब्यू
Ahaan Panday ने इस फिल्म से जो एंट्री मारी है, उसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है। उनके साथ Aneet Padda की जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीता है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और कहानी में दिखाया गया इमोशनल कनेक्शन लोगों को पसंद आया और लोगों ने इसे खूब भर-भर के प्यार दे रहे है, जो की कलेक्शन के रूप में दिख रहा है।
लोग क्यों पसंद कर रहे हैं Saiyaara?
-
इमोशनल स्टोरीलाइन: ये सिर्फ लव स्टोरी नहीं है, इसमें खोने और फिर से जुड़ने की तकलीफ को खूबसूरती से दिखाया गया है।
-
संगीत और सिनेमैटोग्राफी: बैकग्राउंड म्यूज़िक दिल को छू जाता है, और हर फ्रेम विज़ुअली कमाल का है।
-
डायलॉग्स: सीधे दिल पर वार करते हैं — बिना ओवरड्रामा के।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (अब तक)
दिन | कमाई(₹ करोड़ों में) |
DAY 1 | 21 cr. |
DAY 2 | 24 cr. |
Total collection | 45 cr. |
रिपोर्ट समय | रात 10:20 ( sacnilkके अनुसार) |
ये अकड़े दिन के अंत में बदल भी सकते है
क्या ये ब्लॉकबस्टर बनने वाली है?
अब तक का ट्रेंड देखकर तो यही लग रहा है कि Saiyaara इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने जा रही है — खासकर तब जब ये दो नए चेहरों के साथ आई है। पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ, सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ और थिएटर की मजबूत ऑक्यूपेंसी (लगभग 55%) इसे आगे भी पंख दे सकती है.

अगर आप सिनेमा को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, एक इमोशन मानते हैं — तो Saiyaara आपको छू जाएगी। और अगर आप बॉक्स ऑफिस की रेस में रुचि रखते हैं, तो इस फिल्म की स्पीड देखना एक रोमांच से कम नहीं।
Also read this:Ahaan Pandey Net worth 2025:”इतना पैसा… इतनी शोहरत! Ahaan Panday बन गया 2025 का सबसे बड़ा डेब्यू स्टार!”
तो, आपने Saiyaara देखी या नहीं? अगर देखी है, तो आपकी फेवरेट सीन कौन सा था? नीचे कमेंट करें — और अगर नहीं देखी, तो शायद ये पोस्ट आपको टिकट बुक करने पर मजबूर कर दे।