Saiyaara Box Office Collection Day 4: पहले ही हफ्ते में ₹100 करोड़ क्लब के पहुंची न्यूकमर्स की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
Saiyaara ने अपने रिलीज के महज चार दिनों में जो कर दिखाया है, वो बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में भी नहीं कर पातीं। न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन ₹100 करोड़ के आँकड़े को पार कर चुका है ।
Saiyaara Box Office Collection Day 4:
दिन | कमाई (₹ करोड़ में) |
पहला दिन | 21.5 cr. |
दूसरा दिन | 26 cr. |
तीसरा दिन | 35.75 cr. |
चौथा दिन | 22.50 cr. |
कुल कलेक्शन | 105.75 cr. |
रिपोर्ट समय | रात 10:20(report sorce Sacnilk) |
ये आँकड़े दिन के अंत में बदल भी सकते है।
बॉलीवुड की न्यूकमर जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जो कर दिखाया है, वो किसी बड़े स्टार से कम नहीं। Saiyaara ने चौथे दिन यानी सोमवार को ₹22.50 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है — और इसी के साथ फिल्म ने इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक मोड़ ने फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरीज़ में ला खड़ा किया है।
क्यों खास है ये सक्सेस?
-
Newcomers का मेगा ब्लास्ट: अहान और अनीत की जोड़ी अब नेक्स्ट-जेन स्टार मानी जा रही है।
-
पावरफुल स्क्रीनप्ले और म्यूज़िक: फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
-
यूथ-फर्स्ट अपील: कॉलेज और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में जबरदस्त पकड़।
₹100 Cr क्लब में एंट्री – वो भी बिना किसी खान या कपूर के!
बिना किसी मेगा-सुपरस्टार के, बिना किसी फ्रेंचाइज़ी सपोर्ट के — सिर्फ दमदार कंटेंट, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के दम पर Saiyaara ने ₹100 करोड़ का जादुई आंकड़ा सिर्फ 4 दिनों में पार कर लिया है।
क्या ₹150 Cr तक जाएगी फिल्म?
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेंड अभी भी “Super Strong” है। अगर ऐसे ही चला, तो पहला हफ्ता खत्म होते-होते ये फिल्म ₹150 करोड़ की ओर बढ़ सकती है।
Saiyaara सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं, यह 2025 की game-changing success story है। इसने यह साबित कर दिया है कि आज के दौर में कंटेंट, ब्रैंडिंग और ऑडियंस कनेक्ट अगर मजबूत हो, तो स्टारडम अपने आप आ जाता है। आने वाले दिनों में ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के रास्ते पर है।