Saiyaara Box Office Collection Day 5: 5 दिन में ₹130 करोड़ पार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉलीवुड की नई जोड़ी—आहान पांडे और अनीत पड्डा—की डेब्यू फिल्म Saiyaara इस समय सिनेमाघरों में कहर बरपा रही है। ना कोई स्टार पावर, ना कोई बड़ा फ्रेंचाइज़ नाम—फिर भी फिल्म की कमाई ऐसी है कि सलमान खान की हालिया फिल्म Sikandar भी पीछे रह गई है।
Saiyaara Box Office Collection Day 5=अब तक की बॉक्स ऑफिस जर्नी-
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (Day 1) पर ₹21.50 करोड़ की तगड़ी कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को ये कमाई और ऊपर गई और फिल्म ने ₹26 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को Saiyaara ने अपने वीकेंड का सबसे बड़ा धमाका करते हुए ₹35.75 करोड़ की कमाई की — जो फिल्म की अब तक की सबसे हाईएस्ट डे वाइज अर्निंग है।
वीकेंड के बाद सोमवार को थोड़ा नैचुरल ड्रॉप आया लेकिन फिल्म फिर भी मजबूत रही और Day 4 पर ₹24 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अब आते हैं Day 5 यानी मंगलवार पर — जहाँ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई ₹24 करोड़ से लेकर ₹25 करोड़ के बीच रही। कुछ ट्रेड वेबसाइट्स इसे ₹24 करोड़ मान रही हैं तो कुछ ने इसे ₹25 करोड़ तक बताया है। ये रिपोर्ट दिन के अंत में बदल भी सकती है। report source sacnilk
यानी सिर्फ 5 दिन में फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई ₹132 करोड़ से ₹133 करोड़ के बीच पहुंच चुकी है। Sacnilk जैसे भरोसेमंद ट्रैकर इसे ₹132.25 करोड़ मान रहे हैं।
किसे पीछे छोड़ा ‘Saiyaara’ ने?
इतनी बड़ी कमाई का मतलब है कि Saiyaara ने पहले ही हफ्ते में सलमान खान की Sikandar (₹110 Cr) और अक्षय कुमार की Sky Force (₹113 Cr) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
अब सवाल ये नहीं कि Saiyaara हिट होगी या नहीं, सवाल ये है कि ये फिल्म कहां जाकर रुकेगी?
क्या है ‘Saiyaara’ की सक्सेस का फॉर्मूला?
- नई जोड़ी, नया मैजिक: Ahaan Panday और Aneet Padda की फ्रेश केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है।
- Mohit Suri का तड़का: म्यूज़िक, इमोशन और रोमांस का वो स्पेशल टच जो दर्शकों को जोड़ रहा है।
- सोशल मीडिया हाइप: ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह सिर्फ #Saiyaara की बातें हो रही हैं।
- FOMO फैक्टर: जिसने नहीं देखी, वो देखना चाहता है क्योंकि हर कोई इसकी बात कर रहा है।
आगे क्या?
अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि Saiyaara पहले हफ्ते में ₹150 करोड़ पार करती है या नहीं। और जिस रफ्तार से फिल्म भाग रही है, ऐसा लग रहा है कि दूसरे हफ्ते में ₹200 करोड़ क्लब में एंट्री लेना कोई मुश्किल नहीं।
जनता का रिएक्शन?
“Ahaan Panday ने वाकई चौंका दिया, फिल्म में स्टार वाली फील थी!”
“Mohit Suri ने एक और दिल छू जाने वाली कहानी दी है।”
“थिएटर से निकलते ही लगा कि एक बार फिर देखनी चाहिए।”
Saiyaara अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, यह एक फीलिंग बन चुकी है। बिना किसी मेगा स्टार के, सिर्फ कंटेंट और केमिस्ट्री के दम पर इसने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े बजट वाले नहीं कर पाए। ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है — और ये शुरुआत है।